फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   home alone lady murdered by hitting on head

घर में अकेली महिला की सिर में चोट मारकर हत्या 

Fri, 13 Oct 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 13 Oct 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
home alone lady murdered by hitting on head
murder

थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के अंतर्गत सूर्या विहार पार्ट-दो में घर में अकेली महिला की सिर में चोट मार कर हत्या कर दी गई। महिला के बेटा नाइट ड्यूटी कर सुबह जब घर लौटा तो हत्या के बारे में पता चला। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है तथा हत्यारे की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सूर्या विहार पार्ट-दो निवासी रामप्रकाश दिल्ली में नौकरी करता है और वहीं रहता है। सप्ताह में एक दिन छुट्टी होने पर वह अपने घर आता है। यहां उसकी पत्नी सीता (48) व बेटा सोहेल रहते हैं। सोहेल भी डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार रात को उसकी नाइट ड्यूटी थी। शाम को वह काम पर चला गया। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह ड्यूटी से लौटा तो देखा कि घर पर ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन


आसपड़ोस में अपनी मां के बारे में पता किया तो किसी को कुछ नहीं पता था। मां के बारे में कुछ पता नहीं चलने पर सोहेल ने घर के दरवाजे पर लटका ताला तोड़ दिया। घर के अंदर जाते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर कमरे में सीता देवी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी और खून फैला हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पल्ला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल पहुंचा। मौके पर जांच के दौरान पुलिस को किसी तरह का कोई हथियार नहीं मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पल्ला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed