फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   history sheeter brought on hearing by wearing bullet proof jacket

बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाकर पेशी पर लाया गया हिस्ट्रीशीटर अनिल दुजाना

Thu, 05 May 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 05 May 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
 history sheeter brought on hearing by wearing bullet proof jacket

गौतमबुद्धनगर न्यायालय में बुधवार को हत्या के मामले में हिस्ट्रीशीटर अनिल दुजाना को भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। अनिल की पेशी के दौरान उससे मिलने आने वाले लोगों को रोकने के लिए डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने पुलिस को निर्देश दिए हैं। साथ ही उससे मिलने का प्रयास करने वाले संदिग्ध लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया है।

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को उसकी पेशी के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। बुलेट प्रुफ जैकेट पहनाकर उसे कोर्ट में लाया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान पचास से साठ युवक उससे मिलने के प्रयास में जुटे रहे। कई बार पुलिस ने उनको हटाया। इस बीच कोर्ट के बाहर और रास्ते में जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन


मालूम हो कि अनिल दुजाना की पेशी के दौरान हर बार युवकों के कोर्ट परिसर में पहुंचने के मामले की जानकारी मिलने पर डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने एसएसपी किरण एस और एसपी देहात अभिषेक सिंह को निर्देशित किया है कि हिस्ट्रीशीटर की पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में उसके नजदीक आने वाले लोगों पर विशेष रुप से नजर रखी जाए। इस दौरान अगर कोई संदिग्ध मिलता है तो उनको पकड़कर पूछताछ की जाए। गिरोह से जुडे़ होने की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed