फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hina Khan accepts, she is the killer of SP leader Anil Yadav

सपा नेता हत्याकांड: बड़ी बेरहमी से किया था कत्ल

Wed, 07 May 2014 07:41 AM IST
Updated Wed, 07 May 2014 07:41 AM IST
विज्ञापन
Hina Khan accepts, she is the killer of SP leader Anil Yadav

पिछले दिनों हिना खान ने अनिल यादव हत्याकांड के संदर्भ में गौतमबुद्धनगर न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। इस मामले में जांच कर रही सेक्टर-20 पुलिस ने हिना के रिमांड की अर्जी दी थी।

विज्ञापन


जिस पर न्यायालय ने हिना को मंगलवार को 12 घंटे के लिए रिमांड पर देने का आदेश दिया था। मंगलवार को हिना खान को लुक्सर जेल से लाया गया।

काफी दिनों से हत्याकांड में बरकरार संशय पुलिस की पूछताछ में हिना खान के टूटने के साथ ही समाप्त हो गया। पूछताछ के दौरान हिना फूट-फूटकर रोई।

ब्यूटी पार्लर में छुपा है हत्या का राज

Hina Khan accepts, she is the killer of SP leader Anil Yadav

हिना ने बताया कि अनिल यादव से पैसे के लेनदेन का विवाद था। उसने अनिल यादव से ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए 6 लाख रुपये उधार लिए थे।

जिसे वापस नहीं कर सकी। बार-बार तगादे से वह परेशान हो गई।

20 अप्रैल के दिन पहले से प्लानिंग के आधार पर अनिल यादव को सेक्टर-71 के उस घर में बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

काट दी थी हाथ की एक-एक नस

Hina Khan accepts, she is the killer of SP leader Anil Yadav

सपा नेता अनिल यादव की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई थी। प्रेमिका हिना खान ने पति नाजिम व साथी संदीप और रफीक के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी।

सपा नेता को प्लान बनाने के बाद फ्लैट में बुलाकर उसे पकड़ लिया गया। फिर उसे बांध कर पहले उसकी नस काटी गई।

इसके बाद उसे फंदे पर लटका दिया गया। पुलिस ने इस मामले में उसके हाथ की नस काटने में उपयोग में लाया गया चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed