{"_id":"e8b4dfd8e0c27c477c435843859313a0","slug":"himself-as-a-member-of-the-rahul-khatta-gang-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को राहुल खट्टा गैंग का सदस्य बताकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को राहुल खट्टा गैंग का सदस्य बताकर लूटा
अमर उजाला, लोनी
Updated Tue, 09 Dec 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को राहुल खट्टा और हरेंद्र खरखड़ी गिरोह का सदस्य बताकर पांच सशस्त्र बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर से सवा लाख नगद, स्कार्पियो कार और चार मोबाइल फोन लूट लिए।
विज्ञापन
विरोध करने पर बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर और उसके तीन साथियों के साथ जमकर मारपीट की। बाद में पीड़ितों को उन्हीं के कपड़ों से हाथ-पैर बांधकर बदमाश ऑफिस का दरवाजा बंद कर भाग गए। सोमवार शाम पाबी-खरखड़ी मार्ग पर हुई इस वारदात की जानकारी से पुस्ता चौकी इंचार्ज ने इंकार किया है।
विज्ञापन
पाबी सादकपुर गांव निवासी उस्मान पुत्र जमशेद एवं उसका साला जान मोहम्मद निवासी गोकलपुरी दिल्ली, पाबी खरखड़ी रेलवे स्टेशन मार्ग पर गोल्डन सिटी के नाम से कॉलोनी डेवलप कर रहे हैं।
विज्ञापन
उस्मान ने बताया कि सोमवार शाम 5.30 बजे कॉलोनी के साइट ऑफिस पर वह साथी सलीम, रिश्तेदार राकिब एवं चिनाई मिस्त्री पाली उर्फ कवरपाल के साथ बैठा था।
इसी दौरान पांच बदमाश पिस्टल लेकर ऑफिस में घुस आए, इनमें से दो ने नकाब लगाया था। बदमाशों ने खुद को राहुल खट्टा और हरेंद्र खरखड़ी का आदमी बताते हुए पिस्टल तान दी और बाहर खड़ी स्कार्पियो की चाभी मांगी।
उस्मान ने चाभी मेज से गिरा दी, चाभी गिरने की आवाज सुनकर बदमाशों को गुस्सा आ गया। उसने चाभी उठाने के साथ ही मेज की दराज से सवा लाख नगद और चारों के मोबाइल फोन लूट लिए।
विरोध करने पर 25 मिनट तक बदमाशों ने उनकी जमकर धुनाई की। बाद में कपड़े उतरवाकर हाथ-पैर बांध दिए और ऑफिस का दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गए।
बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह खुद को बंधन मुक्त कर पुलिस को जानकारी दी। ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी आर पी तोमर का कहना है कि बदमाशों का पता लगाया जा रहा है, जबकि पुस्ता चौकी इंचार्ज ने जानकारी से ही इंकार किया है।
युवक से आठ हजार लूटे
पुस्ता चौकी के ठीक सामने स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से सोमवार शाम सवा छह बजे एक युवक से बाइक सवार आठ हजार रुपये लूटकर भाग गया।
निशांत कॉलोनी निवासी शशिभूषण पुत्र रामचंद्र एक्सिस बैंक के एटीएम से आठ हजार रुपये निकालने गया था। जैसे ही वह रुपये निकालकर गिनने लगा तभी तेजी के साथ एक युवक उसके पास पहुंचा।
शशिभूषण ने बताया कि युवक उसके हाथ से आठ हजार रुपये लूटने के बाद बाइक के भाग गया। पीड़ित ने पुस्ता चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने उसे ट्रॉनिका सिटी थाने भेजकर अपना पल्ला झाड़ लिया।