{"_id":"573d89c44f1c1b5758ac7111","slug":"himanshi-kashyap-murder-case-ballistic-report-is-waiting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद की पुत्रवधू मौत मामला : सागर की ही रिवाल्वर से चली थी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांसद की पुत्रवधू मौत मामला : सागर की ही रिवाल्वर से चली थी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 19 May 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
हिमांशी कश्यप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप की पुत्रवधू हिमांशी की मौत के मामले में अभी रिवाल्वर की बेलेस्टिक रिपोर्ट गाजियाबाद नहीं पहुंची है। पुलिस अफसरों का मानना है कि बेलेस्टिक जांच रिपोर्ट गाजियाबाद आने से चार्जशीट को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
उधर, हिमांशी के परिजनों का कहना है कि उनका अंदेशा सही निकला, जल्द ही पुलिस अन्य आरोपियों को भी पकडे़। सीओ द्वितीय और जांच अधिकारी मनीष मिश्रा ने बताया कि बेलेस्टिक रिपोर्ट और अन्य फोरेंसिक रिपोर्ट जल्द देने के लिए लखनऊ और आगरा रिमाइंडर भेजा गया है। जल्द ही रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस मामले में दहेज मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें नरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी देवेंद्री, दोनों बेटे सागर और सिद्धार्थ दोनों बेटी सरिता और शोभा नामजद हैं। नरेंद्र कश्यप, देवेंद्री और सागर जेल में हैं। सूत्रों का दावा है कि बेलेस्टिक रिपोर्ट में पता चला है कि गोली सागर की ही रिवाल्वर से चली थी और हिमांशी के हाथों पर बारूद नहीं मिला है।
विज्ञापन