फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   high way gang rape case still cbi cant reach accused home

हाईवे गैंगरेप प्रकरण: अब तक सीबीआई भी नहीं पहुंची उनके घर जिसने दिए मां-बेटी को दर्द

Fri, 26 Aug 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 26 Aug 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
high way gang rape case still cbi cant reach accused home
- फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर मां-बेटी से हुए गैंगरेप की जांच कर रही सीबीआई टीम अभी तक आरोपी जबर सिंह और शावेज के घर नहीं पहुंची है। जबकि, बुधवार को आरोपी तीसरे आरोपी रईस के घर पहुंचकर सीबीआई टीम ने परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की। माना जा रहा है कि जल्द ही सीबीआई जबर सिंह और शावेज के घर पहुंचकर पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन


29 जुलाई की रात हाईवे पर मां-बेटी के साथ गैंगरेप हुआ था। वारदात के पीछे शुरुआत से लोकल कनेक्शन मानकर चल रही पुलिस ने सुतारी निवासी रईस को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


इसके बाद हापुड़ के धहपा निवासी शावेज और गौतमबुद्धनगर जिले के रबूपुरा निवासी जबर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। 19 अगस्त से सीबीआई मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्जनभर जगहों पर मारे

high way gang rape case still cbi cant reach accused home
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

बुधवार दोपहर लोकल पुलिस के साथ सीबीआई टीम सुतारी निवासी रईस के घर पहुंची। वहां उसने रईस के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की। इसके बाद टीम लौट आई।

बृहस्पतिवार दोपहर तक सीबीआई टीम जबर सिंह और शावेज के घर नहीं पहुंची थी। माना जा रहा है कि जल्द ही टीम दोनों के घर जाएगी और सच्चाई का पता लगाएगी। बता दें कि शुरुआत से रईस के परिजन रईस को बेगुनाह बता रहे हैं।

एक दर्जन ठिकानों पर सीबीआई ने दी दबिश
हाईवे गैंगरेप कांड में फरार चल रहे सातवें आरोपी फाती को पकड़ने और अपनी जांच को आगे बढ़ाने के लिए सीबीआई ने बुधवार और बृहस्पतिवार को करीब एक दर्जन स्थानों पर दबिश दी। हालांकि, सीबीआई की ओर से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है।

सातवां आरोपी चल रहा है फरार

high way gang rape case still cbi cant reach accused home
बुलंदशहर गैंगरेप पीड़‌िताएं अपना बयान दर्ज कराने पहुंची बुलंदशहर अदालत - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फरार चल रहे सातवें आरोपी फाती को पकड़ने के लिए सीबीआई टीम ने गिन्नौर के मकनपुर, औरेया के बेला व फर्रुखाबाद के कमालगंज समेत करीब एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की और केस से संबंधित सबूत जुटाए।

माना जा रहा है कि सीबीआई इस गिरोह के मकड़जाल को तोड़ने की कोशिश में लगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सलीम के गिरोह में 10 लोग रहते हैं। वारदात के समय रेप या गैंगरेप जैसी वारदात को अंजाम देने से नहीं डरते।

इस गिरोह के सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद वारदात को आसानी से कबूल नहीं करते। इसलिए सीबीआई टीम पूरे गिरोह को तोड़ने में लगी है। बता दें कि हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने सलीम, जुबेर और साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप के आरोपी में जेल गए

high way gang rape case still cbi cant reach accused home
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप के आरोपी में जेल गया एक आरोपी पांच हजार का इनामी रहा है। जुबेर उर्फ शावेज को जौनपुर पुलिस ने डकैती में वांछित रहने पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था।

जौनपुर पुलिस वर्ष 2014 से तलाश कर रही थी जबकि इसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने जुबेर को आठ अगस्त की रात मेरठ के मवाना से गिरफ्तार किया और नौ अगस्त की दोपहर जेल भेजा था।

29 जुलाई की रात कोतवाली देहात क्षेत्र में दोस्तपुर गांव के निकट हाईवे किनारे मां-बेटी को बंधक बनाकर बदमाशों ने गैंगरेप किया था। पुलिस ने एक अगस्त को रईस, शाबेज और जबर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

शाहगंज थाने में अपराध संख्या 309/2014 दर्ज है।

high way gang rape case still cbi cant reach accused home
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

जबकि आठ अगस्त की रात क्राइम ब्रांच ने कन्नौज निवासी सलीम, जुबेर उर्फ परवेज और साजिद को गिरफ्तार किया था। तीनों को पुलिस ने नौ अगस्त की दोपहर जेल भेजा था। एसएसपी जौनपुर अतुल सक्सेना ने फोन पर बताया कि 2014 में जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र में डकैती हुई थी।

बदमाश ने लूटपाट के बाद पीड़ितों को पीटकर घायल किया था। शाहगंज थाने में अपराध संख्या 309/2014 दर्ज है। जौनपुर पुलिस ने वारदात का खुलासा कर कई बदमाशों को जेल भेज दिया था जिसमें कन्नौज निवासी जुबेर उर्फ परवेज उर्फ सुनील पुत्र अकील फरारी काट रहा था।

तत्कालीन एसएसपी जौनपुर ने जुबेर पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फिलहाल जुबेर मां-बेटी से गैंगरेप मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed