फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High voltage drama by a husband during domestic fight

घरेलू झगड़े के बाद पति ने मचाया उत्पात, हवलदार ने काबू करने कोशिश की तो ये किया

Mon, 26 Feb 2018 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Feb 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
High voltage drama by a husband during domestic fight
fight cartoon

मध्य दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके में शुक्रवार देर रात घरेलू झगड़े के बाद एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। वह एलपीजी सिलेंडर का पाइप निकालकर आग लगाने की धमकी देने लगा। परिजन जान बचाने के लिए छत की ओर भागे। पड़ोसियों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन


दमकल विभाग के हवलदार ने उसे काबू करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उस पर बोतल से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी प्रवीण सरीन को गिरफ्तार कर सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, प्रवीण सरीन परिवार के साथ गली नंबर-1, देव नगर, करोल बाग में पत्नी और अन्य परिजनों के साथ रहता है। शुक्रवार देर रात उसका घर में झगड़ा हो गया। प्रवीन ने सिलेंडर का पाइप निकाला और चिल्ला-चिल्ला कर खुद व घर का आग लगाने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने परिजनों को पीटना भी शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए सभी घर के ऊपर भागे। इधर, आरोपी ने घर की कुंडी लगाई और आग लगाने की कोशिश करने लगा। पड़ोसियों की सूचना पर दमकल विभाग के हवलदार सुनील स्टाफ के साथ पहुंचे।


 उन्होंने हालात समझकर घर की कुंडी तोड़कर आरोपी को काबू करने का प्रयास किया। सिरफिरे प्रवीण ने एक बोतल उठाकर सुनील के सिर पर दे मारी। बाकी स्टाफ की मदद से उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। सुनील को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed