फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   High profile gathering of people laying in the hospital, the question raised on the law and order

अस्पताल में लगा रहा हाईप्रोफाइल लोगों का जमावड़ा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Sat, 13 Aug 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 13 Aug 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
High profile gathering of people laying in the hospital, the question raised on the law and order
केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद से ही फोर्टिस अस्पताल में वीवीआईपी लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार देर रात केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा तेवतिया का हालचाल जानने पहुंचे। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब सवा 6 बजे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह पहुंचे। 

उसके बाद एडीजी लॉ एंड आर्डर दलजीत सिंह चौधरी, बागपत के सांसद सत्यपाल सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, भाजपा नेता पंकज सिंह व नोएडा विधायक विमला बाथम समेत सैकड़ों भाजपा नेता व कार्यकर्ता का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

जानिए हमले पर क्या बोले नेता

High profile gathering of people laying in the hospital, the question raised on the law and order
सत्यपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला

घटना दुखद है, हमलावर जल्द से जल्द पकड़े जाने चाहिए। ब्रजपाल तेवतिया का इलाज ठीक ढंग से चल रहा है। पहले से स्थिति में सुधार आया है। घटना का जल्द खुलासा होना चाहिए। - जनरल वीके सिंह, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री

घटना दहला देने वाली है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। इस केस से जुड़े पुलिस अधिकारियों के संपर्क में लगातार हैं। अगर जल्द मामले का खुलासा नहीं हुआ तो बीजेपी कार्यकर्ता और नेता सड़क पर उतरेंगे। - सत्यपाल सिंह, सांसद

प्रदेश में खुलेआम अपराधी एके-47 लेकर घूम रहे हैं। सपा सरकार लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकती है। बुलंदशहर गैंगरेप का घाव अभी भरा भी नहीं था कि इस खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया गया। ब्रजपाल को सरकारी सुरक्षा दी गई थी, आखिर उसे क्यों हटाया गया। इसकी जांच होनी चाहिए और संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। - केशव प्रसाद मौर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed