फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heroin smuggling uncovered, police seized the largest shipment.

हेरोइन तस्करी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस ने बरामद की सबसे बड़ी खेप

Wed, 23 Mar 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 Mar 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
Heroin smuggling uncovered, police seized the largest shipment.
अपराध - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की महिला सदस्य समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इनके कब्जे से 5.275 किलो हेरोइन बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 20 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। हेरोइन की इस खेप को दिल्ली पुलिस के इतिहास में अब तक सबसे बड़ी बरामदगी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार इंस्पेक्टर अतर सिंह को तीन महीने पहले इस गिरोह की सूचना मिली थी। तफ्तीश में पुलिस टीम को पता लगा कि कपूरथला, पंजाब जेल से हाल ही में बाहर आए बलकर सिंह और गुरचरण सिंह दिल्ली व बरेली से हेरोइन की खेप ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हेरोइन को पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करते हैं। इस सूचना के बाद एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम ने सर्विलांस के जरिये 16 मार्च को बलकर सिंह और गुरचरण सिंह को ताजपुर रोड, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

इनकी स्विफ्ट कार से 3.5 किलो हेरोइन बरामद की गई। गिरोह के तीसरे सदस्य मंजीत सिंह का नाम सामने आया। उसे 18 मार्च को मुकरबा चौक से गिरफ्तार कर लिया गया।

15 साल से कर रहे थे हेरोइन का धंधा

Heroin smuggling uncovered, police seized the largest shipment.
पुलिस - फोटो : file

उसकी फॉरच्यूनर कार से एक किलो हेरोइन बरामद की गई। मंजीत ने बताया कि उसने हेरोइन की खेप को शाहजहांपुर, यूपी के सतनाम सिंह उर्फ बंटी से लिया था। वह सतनाम सिंह से लगातार हेरोइन की खेप लेता था।

सतनाम सिंह उसे रुड़की व हरिद्वार में आकर उसे हेरोइन की खेप देता था। पुलिस टीम ने बरेली में दबिश देकर 18 मार्च को सतनाम सिंह को पकड़ लिया। इसके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस की दूसरी टीम ने नवांशहर, पंजाब में दबिश देकर 21 मार्च को महिला कृष्णा देवी को गिरफ्तार कर लिया। कृष्णा देवी के घर से 275 ग्राम हेरोइन मिली। 

सभी आरोपी 15 वर्षों से हेरोइन की सप्लाई करने में लगे हुए हैं। ये हेरोइन की खेप लेने बरेली, यूपी और उत्तराखंड जाते थे। सतनाम सिंह 20 वर्षों से इस धंधे में लगा है। आरोपियों से दो कारें, आठ मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए।

मणिपुर से लाते था हेरोइन
स्पेशल सेल के अनुसार हेरोइन मणिपुर से बरेली व शाहजहांपुर, यूपी आती थी। यूपी से हेरोइन पंजाब जाती थी। गांव सिचा कपूरथला, पंजाब में जन्मे गुरचरण सिंह (35) का पिता पूरन सिंह भी मादक पदार्थों की सप्लाई करता था और कई बार गिरफ्तार हुआ था।

गांव लाक्कनपल जिला जालंधर पंजाब निवासी बलकर सिंह (36) के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी के चार मामले दर्ज हैं। इससे करीब 30 लाख रुपये हर महीने कमाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed