फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hello control room ..... terrorists entered in haryana

हैलो, कंट्रोल रूम.....हरियाणा में आतंकी घुस आए हैं 

Mon, 05 Mar 2018 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 05 Mar 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
hello control room ..... terrorists entered in haryana
सांकेतिक चित्र

हरियाणा में आतंकी घुसने संबंधी पुलिस कंट्रोल रूम में आए एक फोन कॉल ने जिला पुलिस में खलबली मचा दी। यह फोन दो दिन पहले आया था। कंट्रोल ने तुरंत ही इस बारे में आला अधिकारियों को सूचित किया व क्राइम ब्रांच यूनिटों के साथ थाना चौकियों को भी अलर्ट कर दिया।

विज्ञापन


तकनीकी मदद से पुलिस जब फोन करने वाले तक पहुंची तो पता चला कि शराब के नशे में उसने कंट्रोल रूम में फोन कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। 

शनिवार दिन में पुलिस कंट्रोल रूम में एक युवक ने फोन कर बताया कि हरियाणा में आंतकी घुस आए हैं और फोन करने वाले ने बिना कुछ बताए फोन काट दिया। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) से इस संबंध में पहले ही अलर्ट जारी है। ऐसे में इस फोन कॉल के बाद कंट्रोल रूम में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम ने बिना देरी किए आला अधिकारियों को इस संबंध में सूचित किया, जिसके बाद जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों सहित क्राइम यूनिटों को अलर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही फोन करने वाले की तलाश भी शुरू कर दी गई। तकनीकी मदद से फोन करने वाले व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटाई गई। थोड़ी देर बाद ही एक क्राइम यूनिट प्रभारी ने आला अधिकारियों को सूचित किया कि उन्हें फोन करने वाले के बारे में जानकारी मिल गई है। 


उनकी टीम उस व्यक्ति के ठिकाने पर पहुंची तो देखकर हैरान रह गई। फोन करने वाला व्यक्ति शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ कि तो पता चला कि शराब के नशे में उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर झूठी सूचना दी थी।

व्यक्ति से पूछताछ के बाद पूरी तरह तसल्ली होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बाद में उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed