स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र-छात्राओं को रोककर हेडमास्टर करता था अश्लील हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के सोहना क्षेत्र के एक गांव के स्कूल में तैनात हेडमास्टर पर छात्र-छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। हेडमास्टर छात्राओं को स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूल में रोक लेता था और उनके साथ अश्लील हरकतें करता था।
हैरानी करने वाली यह बात है कि दो वर्ष पहले भी आरोपी हेडमास्टर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा था। जिसका मामला गांव की पंचायत में भी आया था। पंचायत ने चेतावनी देकर छोड़ दिया था। लेकिन आरोपी में सुधार नहीं आया।
मामले का खुलासा होने पर गांव के लोगों ने बुधवार को स्कूल में पंचायत की। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही बुलाया। शिक्षा विभाग के अधिकारी मामले को दबाने की कोशिश में लगे रहे। गुस्साए ग्रामीणों ने सोहना थाने में जाकर आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ शिकायत दे दी है।
छात्रों ने बताया स्कूल में हेडमास्टर उनके साथ अश्लील हरकतें करता है
गांव में राजकीय मिडिल स्कूल में आरोपी हेडमास्टर काफी समय से कार्यरत है। गांव के लोगों ने बताया कि गांव के कुछ छात्र-छात्राओं ने स्कूल में आना बंद कर दिया है। जब परिजनों ने उनसे कारण पूछा, तो सबके होश उड़ गए।
रविवार को छात्रों ने बताया कि स्कूल में कार्यरत हेडमास्टर उनके साथ अश्लील हरकतें करता है। परिजन गांव के लोगों के साथ सोमवार को स्कूल गए। लेकिन मौके से आरोपी फरार हो गया।
शिक्षा विभाग को गांव के लोगों ने जानकारी दी। सोमवार को सुबह खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी के पास गांव के लोगों ने फोन किया। तब जाकर वह मौके पर पहुंची। खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने बताया कि इस मामले में पीड़ित छात्र व परिजनों के बयान उच्च विभाग तक पहुंचा दिए हैं। आगे की कार्रवाई विभाग करेगा।