फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   He went out of the farmhouse friend, firing, one wounded.

फार्म हाउस के बाहर दोस्त भिड़े, फायरिंग, एक घायल

Sat, 30 Jan 2016 02:23 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 30 Jan 2016 02:23 PM IST
विज्ञापन
He went out of the farmhouse friend, firing, one wounded.
एनएच-24 किनारे एक फ ार्म हाउस के बाहर को दो फोटोग्राफर दोस्तों में पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। फायरिंग हुई, जिसमें गोली लगने से एक जख्मी हो गया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है, जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि महरौली निवासी नवनीत फोटोग्राफर है। कविनगर में उसकी शॉप है। करीब तीन माह पहले तक उसकी दुकान में महरौली का ही सुनील नौकरी करता था, पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात महरौली के पास एनएच-24 किनारे तनुश्री फार्म हाउस में आयोजित एक शादी समारोह में दोनों पहुंचे थे, जहां पर इनका विवाद हो गया।

नवनीत का आरोप है कि सुनील और उसके दो दोस्त उसे मारपीट कर फार्म हाउस के पीछे की ओर ले गए और गोली मार दी। गोली नवनीत की बाजू को छूते हुए निकल गई।

देर रात झगडे़ की सूचना कंट्रोल रूम में कॉल कर दी गई थी। घायल को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे कोलंबिया एशिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया। नवनीत ने सुनील और उसके दो साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में घटना लग रही संदिग्ध
एसएचओ ने बताया कि घटना सीसीटीवी में कैद है, जिसमें दोनों पक्षों में रात करीब साढे़ 11 बजे झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने बीच बचाव कर झगड़ा शांत करा दिया और वहां से चले गए।


आरोप है कि रात करीब सवा बजे नवनीत को सुनील ने गोली मारी, एक बजकर 28 मिनट पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना संदिग्ध लग रही है, जांच जारी है।

घायल के एक साथी से पूछताछ की गई तो उसके बयान भी पीड़ित से अलग हैं। उसका कहना है कि मारपीट के बाद दोनों पक्ष ने साथ में शराब पी, दोबारा बहस हुई और आरोपी पक्ष ने गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed