फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Murder accused with 25,000 bounty arrested

Ayodhya News: 25 हजार का इनामी हत्या आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 18 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Murder accused with 25,000 bounty arrested
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव में मां-बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी विजयभान सिंह (47) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त की शाम कंदैला गांव में पुरानी जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर रामलगन मौर्या और उनकी मां पार्वती देवी पर गोली और बम से हमला किया गया था। हमले में रामलगन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पार्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
विज्ञापन

उनका लखनऊ स्थित केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा था। 14 सितंबर को इलाज के दौरान पार्वती देवी ने भी दम तोड़ दिया था। मामले में पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश कर रही थी। इनाम भी घोषित किया गया था। इसी बीच पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को इनामी आरोपी विजयभान सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed