{"_id":"fc8ac12f0ea97803dc98656942fa63c0","slug":"he-went-on-flirting-with-girls-student-stone-throwing","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से छेड़खानी पर भिड़े छात्र, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं से छेड़खानी पर भिड़े छात्र, पथराव
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Thu, 17 Apr 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवाड़ी थानाक्षेत्र में छात्राआें से छेड़ख्ाानी को लेकर डीजे डेंटल कॉलेज और मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
पथराव से एक बैंक का एटीएम टूट गया और कई छात्र घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर छात्रों को खदेड़ा आैर कई छात्रों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
निवाड़ी रोड पर ये दोनों इंस्टीट्यूट पास-पास स्थित हैं। दोनों के अपने हॉस्टल हैं, जिनमें छात्र रहते हैं। बुधवार रात करीब आठ बजे दोनों इंस्टीट्यूट के कुछ छात्रों में मामूली मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन
इस दौरान अन्य छात्रों ने इनको समझाकर अलग कर दिया था। मारपीट की जानकारी होने पर दोनों इंस्टीट्यूट के छात्र हॉस्टलों से निकलकर सड़क पर आ गए। मारपीट के साथ ही पथराव शुरू हो गया। पत्थर लगने से कई छात्रों के घायल होने की सूचना है।
एसओ निवाड़ी एसके जैदी मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकार कर छात्रों के दोनों गुटों को अलग-अलग किया। सूत्रों की मानें तो छेड़छाड़ को लेकर दोनों इंस्टीट्यूट के छात्रों में झगड़ा हुआ था। एसओ का कहना है कि छेड़छाड़ की बात पुष्ट नहीं है।