फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Have demanded ransom, threatening to kill him, the police did not take action

फिरौती मांगकर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Mon, 26 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 26 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Have demanded ransom, threatening to kill him, the police did not take action
पुलिस - फोटो : Demo Pic

नगीना थाना के गांव बदरपुर में व्यक्ति से फोन पर साढ़े तीन लाख रुपये की फिरौती मांगने व नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला उजागर हुआ है। 

विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर इंसाफ के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

बदरपुर गांव के सिराजुद्दीन ने सिविल जज अक्षय चौधरी की अदालत में याचिका दायर की है कि उसके पास 8 सिंतबर को ईसब का फोन आया। सिराजुद्दीन का आरोप है कि ईसब ने उससे फोन पर ही साढ़े तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन


सिराजुद्दीन का कहना है कि उसने अगले ही दिन 9 सितंबर को पुलिस थाना नगीना में जाकर उक्त मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उसे टरकाती रही। पुलिस से इंसाफ नहीं मिलने की सूरत में पीड़ित ने अदालत की शरण ली है। पीड़ित के वकील यूनुस खां ने बताया कि उनके मुवक्किल सिराजुद्दीन द्वारा अदालत में दायर की याचिका पर अदालत ने स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed