{"_id":"5b1917a94f1c1b6c4d8b546b","slug":"gurugram-japanese-company-mitsubishi-hr-head-shot-by-former-employee-in-gurugram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्रामः जापानी कंपनी के HR हेड को पूर्व कर्मचारी ने दिनदहाड़े मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरुग्रामः जापानी कंपनी के HR हेड को पूर्व कर्मचारी ने दिनदहाड़े मारी गोली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 08 Jun 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
नौकरी से निकालने पर जापानी कंपनी मित्सुबिशी के एचआर मैनेजर दिनेश शर्मा को निकाले गए कर्मचारी ने बृहस्पतिवार सुबह एक अन्य साथी के साथ मिलकर दफ्तर जाते समय बिलासपुर-तावड़ू रोड पथरेड़ी में गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली लगने की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर है। आरोप है कि नौकरी से निकाले गए कर्मचारी ने एक दिन पहले अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सेक्टर-43 निवासी दिनेश शर्मा मित्सुबिशी में एचआर मैनेजर है। उनकी कंपनी में जोगेंद्र नामक कर्मचारी काम करता था, जो अनुशासनहीन था। रवैया न सुधारने पर कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। बुधवार को जोगेंद्र ने अपने रिश्तेदार दयानंद मास्टर, कृष्ण कुमार सहित करीब 10 लोगों के साथ मिलकर दिनेश को नेशनल हाईवे-8 पर रोक लिया और उसे नौकरी पर वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Trending Videos
इससे पहले मारुति सुजुकी के HR पर हुआ था हमला
maruti case
बृहस्पतिवार को दिनेश घर से कंपनी जाने के लिए अपनी कार से निकले थे। वह जब पथरेड़ी टोल टैक्स के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनकी गर्दन में लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गए।
गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मानेसर स्थित रॉकलैंड अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उनके बयान दर्ज किए। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र ने बताया कि नौकरी से निकाले जाने की वजह से जोगेंद्र उनसे रंजिश रखे हुए था। मामले की जांच जारी है।
गौरतलब है कि जुलाई 2012 में मारुति सुजुकी के मानेसर प्लांट में प्रदर्शन के दौरान एचआर मैनेजर अवनीश कुमार देव को कर्मचारियों ने जिंदा जलाकर मार दिया था। उसके दोनों हाथ पैर तोड़ दिए गए थे और फिर प्लांट में आग लगा दी गई थी।
इस घटना में 94 मैनेजर और सुपरवाइजर के अलावा 9 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। सजा के एलान के बाद गुरुग्राम में धारा 144 लगा दी गई थी। गुरुग्राम कोर्ट ने 13 आरोपियों को उम्रकैद जबकि चार आरोपियों को 5 साल जेल की सजा सुनाई थी।