फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurgaon police arrested a monk on rape charges

फेसबुक के जरिए गिरफ्तार हुआ 'रेपवाला बाबा'

Mon, 31 Mar 2014 07:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 31 Mar 2014 07:40 AM IST
विज्ञापन
gurgaon police arrested a monk on rape charges

इंटरनेट पर शादी का झांसा देकर लड़कियों का यौन शोषण कर ठगने वाला शातिर युवक आखिरकार गुड़गांव पुलिस के हत्थे चढ़ गया। भगोड़े की सूची में शामिल आरोपी पीयूष को गुड़गांव पुलिस पिछले साल से ढूंढ रही थी।

विज्ञापन


पुलिस की पकड़ से बचने के लिए वह साधु के भेष में यूपी के एक आश्रम में अड्डा जमाए हुए था।

पिछले साल जुलाई में सेक्टर-29 थाना में युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि शादी डॉट कॉम वेबसाइट पर शादी का झांसा देकर पीयूष बेहरी नाम का युवक उसके साथ कई महीनों तक यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन

फेसबुक पर डाली फोटो तो फंस गए बाबा

gurgaon police arrested a monk on rape charges

युवती ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने उससे पांच लाख रुपये लेकर एक गाड़ी और घरेलू सामान खरीद लिया और फिर बिना बताए गायब हो गया। इस मामले में सेक्टर-29 थाना पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी।

इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों की भी नजर लगी हुई थी। आरोपी को पकड़ने के लिए कई प्रयास फेल होने के बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली। इसमें फेसबुक पर आरोपी का फोटो अपलोड कर कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस के मुताबिक इसमें पुलिस को कई सबूत मिले और आखिरकार पुलिस ने यूपी के बुलंदशहर जिले में गंगा किनारे बसे नन्हुआ आश्रम रामघाट नरोरा से आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपी इस आश्रम में साधु के भेष में रह रहा था।

पंजाब का वॉन्टेड अपराधी है आरोपी

gurgaon police arrested a monk on rape charges

गिरफ्त में आए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली के वेस्ट पटेल नगर रहने वाला है और उसने पुणे से एमबीए किया हुआ है और कई एमएनसी में भी काम कर चुका है।

उसकी शादी पहले ही पंजाब में हो चुकी थी लेकिन पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस से बचने के लिए वह वहां से भी भाग निकला। उस केस में भी पीयूष, पंजाब पुलिस का वॉन्टेड अपराधी है। जबकि उसके खिलाफ दिल्ली में भी धोखाधड़ी के दो केस दर्ज हैं, जिनमें उसे भगोड़ा घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed