फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurgaon police arrest five couple from a guest house on sex racket case

गेस्ट हाऊस में चल रहा था सेक्स रेकैट

Thu, 10 Jul 2014 07:39 PM IST
Updated Thu, 10 Jul 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
gurgaon police arrest five couple from a guest house on sex racket case

सेक्स रैकेट के लिए बदनाम हो चुके गुड़गांव में एक बार फिर हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। गुड़गांव पुलिस ने एक गेस्ट हाउस से पांच जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।

विज्ञापन


गुप्त सूचना के बाद पहुंची पुलिस को देखते ही गेस्ट हाउस में मौजूद युवक-युवतियों के होश उड़ गए।

पुलिस गेस्ट हाऊस में छापेमारी कर पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में पांच जोड़ों सहित गेस्ट हाऊस के संचालक और मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

संदिग्‍ध हालत में थे पांच जोड़े

gurgaon police arrest five couple from a guest house on sex racket case

सिविल लाइन थाना प्रभारी विशाल कुमार ने बताया कि पुलिस को दोपहर बाद मां गेस्ट हाऊस में संदिग्ध गतिविधियां होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई।

वहां युवतियां और पांच युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। उन्हें मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। इनके अलावा, गेस्ट हाउस के संचालक दीपक और मैनेजर प्रदीप को भी गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की उम्र 25 से 30 साल हैं। इनमें गुड़गांव और दिल्ली के लोग शामिल हैं। पुलिस कागजी कार्रवाई में जुटी है और आरोपियों को अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते महीनों में पकड़ी गईं थीं ये लड़कियां

gurgaon police arrest five couple from a guest house on sex racket case

गुड़गांव में इसके पहले भी सेक्स रैकेट के कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले तीन महीनों में पुलिस ने लगातार कार्रवाई करके सेक्स रैकेट चलाने वाले  चार गिरोहों का भंडाफोड़ किया था।

इनमें देशी ही नहीं विदेशी युवतियों को भी रंगे हाथ पकड़ा गया था। ज्यादातर मामलों में ये धंधा मसाज पार्लर या फिर स्पा सेंटर के नाम से चलाया जा रहा था।

गुड़गांव पुलिस लगातार ऐसे मामलों में सख्ती बरत रही ह‌ै लेकिन फिर भी इनमें रोक नहीं लग पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed