फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurgaon police again disclosed a sex racket

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस बनी ग्राहक

Mon, 05 May 2014 04:05 PM IST
Updated Mon, 05 May 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
gurgaon police again disclosed a sex racket

साइबर सिटी में सेक्स रैकेट का धंधा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। एक के बाद एक सेक्स रैकेट के कई मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते पकडे गए सेक्स रैकेट कि जांच अभी चल रही रही थी कि एक बार फिर रविवार रविवार सुबह एक बडे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया।

शहर में सेक्स रैकेट का ऐसा खेल देखकर पुलिस अधिकारी भी परेशान हैं।

पुलिसवाले ही बने थे ग्राहक

gurgaon police again disclosed a sex racket

गुड़गांव के डीएलएफ इलाके में रविवार की सुबह एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया। इसमें पांच महिलाओं समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को सूचना मिली कि मैक्स अस्पताल के आसपास पिछले कई महीनों से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है।

रविवार तड़के सेक्टर-29 थाना पुलिस ने यहां पर टीम के साथ छापेमारी की। पहले पुलिस ने अपने ही एक जवान को ग्राहक बनाकर वहां भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे फंसाती थीं ग्राहक

gurgaon police again disclosed a sex racket

डील फाइनल होने के बाद जैसे ही नकली ग्राहक ने टीम को संकेत किया, पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए यहां से पांच महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार पांचों महिलाएं दिल्ली के छावला से संबंध रखने वाली हैं। ये सड़क किनारे खड़ी होकर यहां से गुजरने वाले राहगीरों को झांसे में लेती हैं।

पुलिस के मुताबिक दोनों युवक आशाराम और सुनील इनके धंधे की डीलिंग करते थे। वे इन्हें ठिकाने पर पहुंचाने और लाने का काम करते थे। पुलिस ने महिलाओं का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद दोपहर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। वहां से सभी सातों को भोंडसी जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

कैसे चल रहे हैं इतने रैकेट?

gurgaon police again disclosed a sex racket

डीएलएफ के एसीपी दलबीर सिंह ने बताया कि सेक्स रैकेट पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसी का नतीजा है कि दो महीनों में डीएलएफ इलाके में चार रैकेट का भंडाफोड़ किया जा चुका है।

हालांकि इतनी सख्ती और छापेमारी के बावजूद गुड़गांव में सेक्स रैकेट का धंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है।

पिछले दो महीने में सेक्स रैकेट के कई मामले सामने आ चुके हैं।

पिछले महीने हुए थे बड़े खुलासे

gurgaon police again disclosed a sex racket

अप्रैल महीने में गुड़गांव में एक के बाद एक तीन सेक्स रैकेट पकड़े गए। 22 अप्रैल को जिस केस का भंडाफोड़ हुआ था उसमें एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। यह स्पा सेंटर एक ईटीओ की पत्नी के नाम है। इसमें एक दलाल के साथ चार लड़कियों को गिरफ्तार किया गया था।

वहीं एक अन्य मामले में 19 अप्रैल को एक किराए के कमरे में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करके पुलिस ने चार लड़कियों को गिरफ्तार किया था।

दो महीनों के मामले

gurgaon police again disclosed a sex racket

-22 अप्रैल को डीटी सिटी सेंटर में स्पा सेंटर में पांच लड़कियां गिरफ्तार
-19 अप्रैल को चकरपुर से चार लड़कियों को पकड़ा गया था
-02 अप्रैल को लेजरवैली ग्राउंड के पास से पांच लड़कियां गिरफ्तार
-28 मार्च को सेक्टर-31 मार्केट से कई लड़कियां गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed