मेवात जिला के गांव अकबरपुर में परिवार को मिट्टी के तेल का दीया जलाना भारी पड़ गया। जलता हुआ दीया कपड़ों पर गिरने से घर में आग लग गई। इस हादसे में पांच साल के बच्चे की जलकर मौत हो गई। वहीं उसकी मां के हाथ-पैर झुलस गए। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है।
अंधेरा दूर करने के लिए जलाए गए दीये ने ही बुझाया घर का दीपक, खेलते-खेलते जलकर मरा तंजीम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन