{"_id":"5cb1d3ccbdec2214492aa225","slug":"greater-noida-man-shot-injured-admitted-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनोः अज्ञात बदमाशों ने सरेराह मारी सीने पर गोली, युवक की हालत बेहद नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रेनोः अज्ञात बदमाशों ने सरेराह मारी सीने पर गोली, युवक की हालत बेहद नाजुक
Sat, 13 Apr 2019 05:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 13 Apr 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
shoot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के कस्बा दादरी में रहने वाले एक युवक पर शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई।
विज्ञापन
गंभीर हालत में युवक को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि कस्बा दादरी में रहने वाला इशाक खान बीती रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, तथा जान से मारने की नीयत से उसपर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि गोली उसके सीने में लगी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहां पर उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन