{"_id":"5cbbf505bdec222dcc578db4","slug":"greater-noida-buffalo-thief-and-a-villager-sot-dead-while-fight-between-villager-and-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चुराने आए बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, गोली चलने से दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भैंस चुराने आए बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, गोली चलने से दो की मौत
Sun, 21 Apr 2019 12:20 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
भैंस चोरी के मामले के बाद ग्रामीणों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जारचा के खुर्शीदपुरा गांव में रविवार तड़के हथियारों से लैस बदमाशों ने पशु चोरी करने के लिए एक घर पर धावा बोल दिया। जिसके बाद ग्रामीणों और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई, वहीं एक पशु चोर भी मारा गया।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण विनीत जायसवाल ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के गांव खुर्शीदपुरा में रहने वाले रतन सिंह के घर पर रविवार तड़के 10 से अधिक हथियारबंद बदमाश पशु चोरी करने पहुंचे। बदमाशों की आने की भनक पाकर घर वालों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए ग्रामीण रतन सिंह के घर की ओर दौड़ें। इस बीच, बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गांव वालों ने भी गोलियां चलाई।
विज्ञापन
जायसवाल ने बताया कि बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली रतन सिंह (59) को लग गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों द्वारा चलाई गई गोली से एक अज्ञात चोर भी मारा गया।
एसपी ने बताया कि इस सिलसिले में शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। घटना के चलते ग्रामीणों में भारी रोष है, जिसके कारण गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के चलते आए दिन यहां पर पशु चोरी की वारदातें हो रही हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीण पुलिस वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।