{"_id":"577e04474f1c1bd7497fab4b","slug":"great-grand-masti-movie-leaked-online-9-accused-arrested-from-delhi-6-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक, दिल्ली से 9 शख्स गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक, दिल्ली से 9 शख्स गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
ग्रेट ग्रैंड मस्ती ट्रेलर
- फोटो : self
जुलाई महीने की 22 तारीख को रिलीज होने वाली बालाजी फिल्म्स की मूवी और मस्ती सीरीज की तीसरी फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती दो हफ्ते पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई। इसी मामले में आज दिल्ली से 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा डाले गए छापों में 9 आरोपियों को पकड़ा गया है। इसके साथ ही इस मामले में 6 केस कॉपीराइट एक्ट के अधीन दर्ज किए गए हैं।
पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने छापे में सीडी, कंप्यूटर, लैपटॉप और पेनड्राइव बरामद किए हैं। बता दें कि ग्रेट ग्रैंड मस्ती बालाजी फिल्म्स की मस्ती सीरीज की तीसरी फिल्म है।
विज्ञापन