जीपीएस की मदद से पकड़े गए लुटेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बहादुरी का परिचय देते हुए महकमे को का गौरव बढ़ा दिया। निजामुद्दीन इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने टैक्सी चालक से कार लूट ली। जीपीएस की मदद से पुलिस ने डेढ़ घंटे में बदमाशों को कार समेत दबोच लिया।
बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर हमला करने का भी प्रयास किया, मगर वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। दूसरे मामले में प्रीत विहार में पीसीआर में तैनात सिपाही ने घायल होने के बाद भी चोर को पीछा कर दबोच लिया।
वारदात नंबर-1
निजी कंपनी का टैक्सी चालक मिथिलेश यादव देर रात को वापस एयरपोर्ट लौट रहा था। इस बीच बारापुला फ्लाईओवर पर निजामुद्दीन इलाके में चार हथियारबंद बदमाशों ने उससे लिफ्ट लेकर कार लूट ली। बदमाश चालक को चलती कार से फेंक गए। कार में जीपीएस लगा था।
11:40 बजे सूचना मिलते ही निजामुद्दीन थाने के एसआई दिनेश कुमार डुवेश और इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
जीपीएस की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने कश्मीरी गेट से कार बरामद कर इमरान (24) और सुरेंद्र (26) को कश्मीरी गेट से दबोच लिया। इनके पास से एक पिस्टल और तमंचा बरामद हुआ। इनके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
वारदात नंबर-2
सिपाही राकेश पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में तैनात है। शनिवार शाम को वह इलाके में गश्त कर रहा था। इसी दौरान किसी ने बताया कि कुछ युवक एक शख्स से झपटमारी कर भाग रहे हैं।
सूचना के आधार पर राकेश ने पीसीआर उसी तरफ मोड़ दी। कुछ दूरी पर दो युवक भागते हुए दिखाई दिए। राकेश वैन से नीचे उतरकर उनके पीछे भागने लगा। एक बदमाश फरार हो गया, जबकि दूसरे को राकेश ने दबोच लिया। बदमाश को पकड़ने के दौरान एक कार से टकराने से राकेश घायल भी हो गया, लेकिन उसने उसे छोड़ा नहीं।