{"_id":"5740b3544f1c1b6f64ac7ed2","slug":"gopal-rai-s-brother-accused-of-molesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाल राय के भाई पर छेड़छाड़ का आरोप, जांच में जुटी पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोपाल राय के भाई पर छेड़छाड़ का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 May 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री गोपाल राय के भाई योगेंद्र राय के खिलाफ जाफराबाद थाने में छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, योगेंद्र के साथ मौजूद महिला कार्यकर्ता व वार्ड प्रमुख ने भी आरोप लगाने वाली युवती के पिता पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
दोनों ओर से मिली शिकायतों के बाद पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, योगेंद्र राय शुक्रवार रात 8:30 बजे मौजपुर स्थित मोहनपुरी वार्ड में लोगों से मिलने गए थे। मोहनपुरी में एक घर का दरवाजा खटखटाने के बाद बाहर आए बुजुर्ग से जब उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं, तो वह बुजुर्ग योगेंद्र और गोपाल राय पर भड़क गए।
विज्ञापन
उनका कहना था कि काफी समय से उनके इलाके में गंदा पानी आ रहा है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। बुजुर्ग की बात सुनकर योगेंद्र के साथ मौजूद महिला वार्ड प्रमुख भी बुजुर्ग पर भड़क गई। कहासुनी के दौरान धक्का-मुक्की होने लगी।
विज्ञापन
इसी बीच बुजुर्ग की बेटी बाहर आ गई। आरोप है कि योगेंद्र ने हाथ पकड़कर उसे धक्का दे दिया। दोनों ओर से पीसीआर कॉल हो गई। बुजुर्ग की बेटी ने योगेंद्र पर और महिला वार्ड प्रमुख ने बुजुर्ग पर बदसलूकी के आरोप लगाकर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि दोनों ओर से मिली शिकायतों के बाद क्रॉस केस दर्ज कर लिया गया है।