फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   goons came as passenger and abducted cab driver

सवारी बनकर बदमाशों ने कैब चालक को किया अगवा

Mon, 26 Dec 2016 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Dec 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
goons came as passenger and abducted cab driver
Ola Cabs

महेंद्र पार्क इलाके से सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने ओला कैब चालक को अगवा कर उससे लूटपाट की। बदमाश चालक को सोनीपत के सदर थाना इलाके में हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंक दिया और उसकी स्विफ्ट डिजायर कार व नकदी लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने अगवा कर लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद निवासी योगराज सिंह (40) ओला कंपनी की कैब चलाता है।
विज्ञापन


23 दिसंबर की रात कंपनी की ओर से योगराज को फोन आया और जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से सवारी को लेकर नरेला जाने के लिए कहा गया। कुछ देर में वह जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन पहुंच गया। इसी दौरान ग्राहक का फोन उसके मोबाइल पर आया। फोन में उसका नाम दीपक मलिक आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों युवक योगराज का गला और मुंह दबाकर पीछे खींच लिया

goons came as passenger and abducted cab driver
Ola Cabs

इसके बाद स्टेशन के पास एक युवक आया और दो अन्य युवकों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि दोनों रिश्तेदार हैं और नरेला ले जाना है। दोनों को कार में बिठाकर योगराज नरेला के लिए रवाना हो गया।

योगराज के मुताबिक, सबोली रोड के पास बाइक पर सवार दो युवक उसकी कार के आगे आकर अपनी बाइक गिरा दी। योगराज ने ब्रेक मारकर कार रोक दी। इसी दौरान कार में सवार दोनों युवक योगराज का गला और मुंह दबाकर पीछे खींच लिया।

फिर उसे पायदान पर लिटा दिया। बाइक की पिछली सीट पर बैठा युवक कार में आया और कार को लेकर हरियाणा की तरफ चलने लगा। इस दौरान बदमाशों ने रस्सी से योगराज के हाथ-पैर बांध दिए और उसके तीन मोबाइल फोन और साढ़े छह हजार रुपये के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड व एटीएम लूट लिया।

फिर उसे सोनीपत के सदर इलाके में एक खेत में फेंक दिया। बदमाशों ने कार से जीपीएस सिस्टम व मीटर तोड़कर उसके सामने फेंककर कार समेत फरार हो गए। किसी तरह से रस्सी खोलकर योगराज सदर थाना पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसे उस थाने में शिकायत लिखवाने की सलाह दी जहां से उसने बदमाशों को कार में बिठाया था। महेंद्र पार्क थाने पहुंचकर योगराज ने चार बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed