फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   golden ring and mobile phone looted

विवाह समारोह से लौटते वक्त सोने की अंगूठी और मोबाइल फोन छिन गए

Mon, 13 Nov 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 13 Nov 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
golden ring and mobile phone looted
सांकेतिक तस्वीर

अपने दोस्त के साथ विवाह समारोह से लौट रहे दो दोस्तों को तीन बदमाशों ने हथियार दिखाकर सोने की अंगूठी व दो मोबाइल फोन छीन ली। युवक ने घटना की शिकायत पुलिस में कर दी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना सराय ख्वाजा के अंतर्गत ओम एन्कलेव निवासी ऐहतेश्याम खान उर्फ मुन्ना ने बताया कि वाहनों की धुलाई का काम करता है। शनिवार को उसके एक दोस्ती की शादी थी। शाम को दुकान बंद करने के बाद वह अपने दोस्त ऐरी के साथ शादी में गया था। दोनों दोस्त मोटरसाइकिल पर थे।

विज्ञापन


रात करीब नौ बजे दोनों शादी से वापस लौट रहे थे। एक जगह रुक कर दोनों ने सिगरेट पी। फिर मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर के लिए निकल पड़े। दोनों नवीन नगर पुलिस चौकी के पास से गुजरने वाले रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान एक सुनसान जगह पर खड़े तीन युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुन्ना के अुनसार उसने जैसे ही मोटरसाइकिल रोकी तीनों युवकों ने उनके साथ छीना झपटी शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों तेज धारदार हथियार दिखा कर उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे।


बदमाशों ने ऐहतेश्याम खान से सोने की अंगूठी व मोबाइल फोन और ऐरी से मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। नवीन नगर पुलिस चौकी ने सूचना मिलने पर जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed