{"_id":"4889cef91a9f1b1b0c07de61fd72eb94","slug":"gold-smuggler-held-with-12-gold-biscuits","type":"story","status":"publish","title_hn":"CISF ने एयरपोर्ट पर पकड़ा 1.2 किलो सोना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
CISF ने एयरपोर्ट पर पकड़ा 1.2 किलो सोना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 05 Jul 2014 05:40 PM IST
विज्ञापन
सीआईएसएफ ने शनिवार को सोने की तस्करी करने वाले एक शख्स को 1.2 किलोग्राम सोने के साथ आईजीआई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के अनुसार शनिवार सुबह उन्होंने सोने की तस्करी करने वाले नाजिम को आईजीआई एयरपोर्ट पर सोने के 12 बिस्कुटों के साथ गिरफ्तार किया।
नाजिम, रियाद से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरा था जहां सीआईएसएफ जवानों के सिक्योरिटी चेक के दौरान उसके पास से उन्हें 12 सोने के बिस्कुट मिले जिनका वजन 1.2 किग्रा था।
सीआईएसएफ ने नाजिम को गिरफ्तार करते हुए सोने को कस्टम के हवाले कर दिया। अभी कुछ दिनों पहले ही इसी तरह एक और व्यक्ति आईजीआई एयरपोर्ट पर सोने के बिस्कुट के साथ पकड़ा गया था जिसे वो सिगरेट के पैकेट में छुपाकर लाया था।
विज्ञापन