{"_id":"5732202c4f1c1bec7d919a00","slug":"godkr-knife-in-broad-daylight-murder-of-the-young-man-remained-crowded-spectator","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन-दहाड़े चाकू से गोदकर युवक की हत्या, तमाशबीन बनी रही भीड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन-दहाड़े चाकू से गोदकर युवक की हत्या, तमाशबीन बनी रही भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 May 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आउटर दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में मंगलवार दिन-दहाड़े एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त पवन उर्फ गोलू (20) के रूप में हुई है। आरोपी पवन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करता रहा, लेकिन भीड़ तमाशबीन रही। करीब आधा दर्जन चाकू मारने के बाद आरोपी सचिन मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पवन को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक पवन उर्फ गोलू परिवार के साथ अमन विहार इलाके में रहता था।
विज्ञापन
इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे पवन किसी से मिलने के लिए सी-ब्लॉक, मंगोलपुरी आया था। इस बीच वहां पहले से मौजूद सचिन नामक युवक से उसका झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
कहासुनी के दौरान सचिन ने चाकू निकालकर पवन की गर्दन, पेट और अन्य हिस्सों में वार किए। इस बीच स्थानीय लोगों मौके पर खड़े हुए तमाशा देखते रहे। वारदात के बाद आरोपी बड़े ही आराम से मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना स्थल से चंद कदमों की दूरी पर मंगोलपुरी थाना भी मौजूद है।
शुरूआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि कुछ सालों पूर्व पवन ने सचिन के भाई की हत्या कर दी थी। उस समय पवन नाबालिग था। कुछ समय वह सुधार गृह में रहने के बाद बाहर आ गया था। इसके बाद अक्सर उसकी सचिन से कहासुनी होने लगी थी। मंगलवार को दुबारा कहासुनी के सचिन ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।