लेजर वैली पार्क में मिला तीन साल की बच्ची का शव, जिप नेट से पहचान के लिए जुटी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 29 स्थित लेजर वैली पार्क में मंगलवार रात को तीन साल की बच्ची का शव बरामद किया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। बताया गया है कि मंगलवार रात 8:30 बजे लेजर वैली पार्क में घूम रहे एक व्यक्ति ने एक बच्ची के संदिग्ध हालात में बेंच पर पड़े होने की सूचना दी।
मौके पर जब पुलिस पहुंची तो बच्ची को मृत पाया। पुलिस ने शव की पहचान के लिए जिप नेट सहित सभी स्थानों पर संदेश भेजने के साथ अन्य प्रयासों में जुटी है। पुलिस आसपास के दुकानदारों और सुरक्षा गार्ड से पूछताछ कर चुकी है। उसे शनिवार को होने वाले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
लोगों का कहना है कि साइबर सिटी का सबसे बड़ा पार्क होने के कारण इस पार्क में रोजाना दस हजार से अधिक लोग आते हैं, लेकिन सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। दूर-दूर तक कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है और न ही पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड हैं।