फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girlfriends to spend on the vehicle caught on CCTV stealing

गर्लफ्रेंड पर खर्च करने के लिए वाहन चोरी करने वाले सीसीटीवी में कैद 

Thu, 12 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Girlfriends to spend on the vehicle caught on CCTV stealing
Car Thief

थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है, जो गर्लफ्रेंड पर खर्च करने के लिए स्कूटर और मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी के वाहन को मेवात के एक व्यक्ति को बेच देते थे। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

विज्ञापन


पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से चोरी के 17 मामलों को सुलझाने का दावा किया है। दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार जिले में वाहन चोरी की बढ़ती वारदात को देखते हुए एसआई वसंतकुंज (साउथ) थानाध्यक्ष वीरेंद्र जैन की देखरेख में राकेश कुमार व हवलदार अशोक की विशेष टीम बनाई गई। 
विज्ञापन


टीम ने जिन जगहों पर वाहन चोरी हुई थी, वहां की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एसआई राकेश कुमार की टीम ने महिपालपुर में चोरी हुई स्कूटी की फुटेज खंगाली तो बदमाश की पहचान दीपभागवती उर्फ दीपू के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम ने आठ मई को दीपभागवती को उसके दो साथियों कुंदन सिंह नेगी और करण त्रिवेदी उर्फ पुरोहित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये स्कूटी व मोटरसाइकिल गर्लफ्रेंड के साथ मौजमस्ती करने के लिए चुराते थे। कुछ दिन बाद इसे मेवात के इमरान को तीन से चार हजार रुपये में बेच देते थे। इनकी निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed