{"_id":"5769757f4f1c1bb571b47f01","slug":"girlfriends-made-for-fun-and-to-meet-the-needs-of-the-caribbean","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड की जरूरत पूरी करने और मौज मस्ती के लिए बने लुटेरे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्लफ्रेंड की जरूरत पूरी करने और मौज मस्ती के लिए बने लुटेरे
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-24 पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसके सदस्य अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड की जरूरतों कोपूरा करने के लिए लूटपाट करते हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए सेक्टर-24 पुलिस की टीम लगाई गई थी।
विज्ञापन
टीम ने चेन लूटकर बाइक से भागते समय तीन में से एक बदमाश को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर आरोपियों से मोबाइल खरीदने वाले एक शख्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान विजयनगर निवासी चांद और गढ़ी चौखंडी निवासी मोहम्मद वकील के
विज्ञापन
रूप में हुई है। वकील लूट का माल बदमाशों से खरीदता है जबकि चांद दो अन्य साथियों सलमान और कादिर के साथ मिलकर चोरी की बाइक पर सवार होकर लूटपाट कर रहा था।
विज्ञापन
तीनों आरोपी सेक्टर-24 थाना अंतर्गत आने वाले सेक्टर-11, 12 और 22 में ही महिलाओं को निशाना बनाते थे। 1 से 15 जून के बीच में आरोपियों ने आधा दर्जन लूट की वारदात कर डालीं। पुलिस टीम ने पल्सर बाइक पर लूट करके भागते समय इन्हें घेर लिया।
कार से टक्कर होने के चलते तीनों बाइक छोड़कर भागे, लेकिन टीम ने चांद को दबोच लिया। सलमान और कादिर भागने में कामयाब हो गए। मौके से मिली पल्सर बाइक भी फेस-3 इलाके से इन्होंने 2 जून को चोरी की थी। चांद से पूछताछ के आधार पर वकील को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में चांद ने बताया कि उन तीनों की गर्लफ्रेंड हैं।
इनके साथ मौज मस्ती व उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए वह लूटपाट कर रहे थे। लूट की वारदात करने के बाद वह दो-तीन दिन बाद गर्लफ्रेंड के साथ फिर नोएडा आते और यहां के मॉल्स में लूट के पैसे से मूवी देखते, रेस्टोरेंट में खाना खाते और महंगे कपड़े खरीदते थे।