फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Girlfriend with a knife to stab the 32 statements in the case could not be

प्रेमिका पर चाकू से 32 वार करने के मामले में नहीं हो सके बयान

Fri, 15 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 15 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend with a knife to stab the 32 statements in the case could not be
आरोपी प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

शादी करने का दबाव बनाने वाली प्रेमिका की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। इसी वजह से पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर सकी। प्रेमी ने मंगलवार देर रात प्रेमिका पर चाकू से 32 वार किए थे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूल रूप से गोरखपुर निवासी रीना (30, परिवर्तित नाम) सेक्टर-63 स्थित एक मोबाइल कंपनी में ऑपरेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 

रीना इंदिरापुरम स्थित शक्तिखंड-2 में जिम में व्यायाम करने आती थी। उसी दौरान उसका प्रेम प्रसंग वहां के जिम ट्रेनर गाजियाबाद निवासी वरुण गोयल (27) से हो गया। रीना तलाकशुदा है। 
विज्ञापन


वह सेक्टर-73 स्थित एक अपार्टमेंट में वरुण उसके साथ लिव इन में रहता था। मंगलवार रात ढाई बजे रीना ने वरुण पर शादी करने का दबाव बनाया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई जो इतनी बढ़ गई गई कि वरुण ने उस पर सब्जी काटने वाले चाकू से 32 बार वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सेक्टर-49 एसपी सिंह ने बताया कि लड़की की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि वह खतरे से बाहर नहीं है। इस वजह से पूछताछ नहीं की जा सकी है। वहीं, आरोपी वरुण को जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed