{"_id":"8cd8254550f60a287cba78ec4100accf","slug":"girlfriend-s-killer-gets-lifetime-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के कातिल को उम्रकैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका के कातिल को उम्रकैद
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 25 Dec 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी ही प्रेमिका की हत्या करने वाले युवक हो अदालत ने आजीवन कारावास की सजा मिली है।
विज्ञापन
सत्र न्यायाधीश दर्शन सिंह की अदालत ने मंगलवार को प्रेमिका की हत्या कर शव संदूक में रखकर गुड़गांव नहर में फेंकने के आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
15 जुलाई 2012 को गुड़गांव नहर के सिकरौना हेड के नजदीक लोगों ने संदूक में बहता शव देख मादलपुर के सरपंच मोहम्मद फारुख को सूचना दी। फारुख की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान युवती की पहचान बिहार के जिला छपरा की रहने वाली पूजा (21) के रूप में हुई। वह यहां सेक्टर-3 में किराए के मकान में उत्तर प्रदेश निवासी हेमंत यादव के साथ रहती थी।
विज्ञापन
हेमंत एक सिक्योरिटी कंपनी में फील्ड सुपरवाइजर था। पुलिस ने हेमंत को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया कि पूजा से वह दो साल पहले गुड़गांव में मिला था। पूजा के पिता को इसका पता चला तो वह उसे बिहार ले गया।
पूजा फिर फरीदाबाद आ गई और सितंबर 2011 से हेमंत के साथ रहने लगी। दोनों ने शादी नहीं की थी। पूजा ने शादी का दबाव बनाया तो उनमें झगड़ा होने लगा। हेमंत ने पूजा की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और शव संदूक में रख नहर में फेंक दिया था।