फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   girlfriend Adamant to going jail with Boyfriend, two hours commotion in police station

प्रेमी के साथ जेल जाने पर अड़ी प्रेमिका, थाने में दो घंटे तक काटा बवाल

Fri, 24 Jun 2016 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 24 Jun 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
girlfriend Adamant to going jail with Boyfriend, two hours commotion in police station
- फोटो : Demo pic

दनकौर कोतवाली में बृहस्पतिवार सुबह एक नाबालिग किशोरी अपने प्रेमी को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने पर उसके साथ जेल जाने की जिद पर अड़ गई। पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद भी किशोरी ने कोतवाली में करीब दो घंटे जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


बाद में पुलिस ने युवक को किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में जेल भेज दिया। किशोरी परिजनों को सौंप दी गई है। दनकौर क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी पास के ही गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


दो दिन पहले किशोरी घर से बिना बताए चली गई। किशोरी के परिजनों ने पारसौल गांव के एक युवक पर अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल जाने की जिद पर अड़ी रही प्रेमिका

girlfriend Adamant to going jail with Boyfriend, two hours commotion in police station

बृहस्पतिवार को किशोरी और युवक के परिजनों ने दोनों को तलाश कर ढूंढ लिया और थाने लाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने किशोरी को नाबालिग होने का हवाला देकर पारसौल निवासी प्रवीण को जेल भेजने की बात कही।

प्रवीण के जेल जाने की सुनकर किशोरी पुलिस और परिजनों पर बिफर पड़ी। उसने जेल भेजने पर अपनी जान देने की धमकी भी दे डाली। परिजनों और पुलिस ने किशोरी को समझाने का प्रयास किया।

लेकिन वह साथ जेल जाने की जिद पर अड़ी रही। कोतवाली में करीब दो घंटे के बाद पुलिस ने किशोरी को परिजनों को सौंप दिया और उसके प्रेमी पारसौल गांव निवासी प्रवीण को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed