जेएनयू की छात्राओं ने प्रोफेसर पर दर्ज कराई एफआईआर, लगाया ये बड़ा आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की छात्राओं ने अपने ही प्रोफेसर अतुल कुमार जौहरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट वसंत कुंज नॉर्थ थाने में दर्ज कराई है।
छात्राओं का आरोप है कि प्रोफेसर क्लास में अश्लील बातें करते हैं और किसी न किसी बहाने छात्राओं को छूते हैं। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मिलिंद डूमरै ने प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीएचडी कर रही पूजा 10 मार्च को जेएनयू से संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी। चार दिन बाद छात्रा घर लौट आई।
प्रोफेसर पर बदसलूकी करने का लगाया आरोप
बताया जा रहा है कि छात्रा ने एक मेल भेजकर प्रोफेसर को इस्तीफा भेजा। इसमें उसने प्रोफेसर पर बदसलूकी करने एवं चरित्रहीन होने का आरोप लगाया।
इस छात्रा के समर्थन में सात अन्य छात्राएं सामने आई हैं। इन्होंने भी प्रोफेसर पर छेड़छाड़ करने, किसी न किसी बहाने से छूने और देर रात को बुलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए।
वसंत कुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने इनकी शिकायत पर आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज किया है। जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही प्रोफेसर का पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
हालांकि शुक्रवार शाम तक प्रोफेसर को बुलाया नहीं गया था। पुलिस विस्तृत पूछताछ के लिए छात्राओं से संपर्क साध रही है। प्रोफेसर जौहरी (40) जेएनयू के ही छात्र रहे हैं।