फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl who was buried and then taken out of grave was strangled to death

खूंटी से लटका मिला था जिस लड़की का शव उसे दर्दनाक तरीके से दी गई मौत

Tue, 26 Apr 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 26 Apr 2016 01:07 PM IST
सार

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सामने आई वजह
  • लड़की के सैंपल लेकर मधुबन करनाल की फॉरेंसिक लैब में भेजे गए
  • एसपी से मिलकर लोगों ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

विज्ञापन
girl who was buried and then taken out of grave was strangled to death
gurgaon rape sace - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह खंड के घासेड़ा गांव में शनिवार को कब्र से निकाले गए शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक लड़की की मौत गला दबने की वजह से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक लड़की के सैंपल लेकर मधुबन करनाल की फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। इससे मौत की वजह और साफ हो सकेगी।

विज्ञापन


वहीं लड़की के साथ बलात्कार होने की पुष्टि के विषय में मेडिकल रिपोर्ट में कुछ भी नहीं कहा गया है। लड़की का पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों के पैनल का कहना है कि फॉरेंसिक जांच के बाद ही बलात्कार के विषय में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन


 दूसरी ओर मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सुबह घासेड़ा गांव के सैकड़ों लोगों ने नूंह के विधायक एवं इनेलो नेता जाकिर हुसैन के साथ पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुसैन ने मामले की जांच किसी उच्च स्तरीय अधिकारी से कराने तथा सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक परिवार से लड़की की मौत हो चुकी है, जबकि मामले के दोषी खुलेआम घूम रहे हैं।  उनकी मांग पर पुलिस ने मामले की त्वरित तथा निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

शौचालय के पास खूंटी से लटका म‌िला था शव

girl who was buried and then taken out of grave was strangled to death
minor girl rape and murder - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि शुक्रवार सुबह घासेड़ा गांव की एक 15 वर्षीय लड़की का शव पड़ोसी के घर में शौचालय के पास खूंटी से लटका मिला। ग्रामीणों व परिजनों ने इसे आत्महत्या समझकर सुबह करीब 10 बजे दफना दिया, लेकिन शाम को करीब 7 बजे परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को दर्खास्त दी कि उनकी लड़की की बलात्कार के बाद हत्या की गई है, इसलिए शव निकाला जाए और पोस्टमार्टम कराया जाए।

इसके लिए पुलिस की मांग पर उपायुक्त ने एक कमेटी गठित की। इसमेें नूंह के तहसीलदार बस्तीराम को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस उप अधीक्षक आशीष चौधरी व डाक्टर को भी शामिल किया गया। इसने फैसला लिया कि शव को शनिवार की सुबह निकाला जाएगा। शनिवार को टीम की निगरानी व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव को निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

तीन डाक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में मौत की वजह गला दबाना बताई गई, जबकि बलात्कार के विषय में अपनी राय फॉरेंसिक जांच के बाद देने की बात कही गई। इसके बाद पोस्टमार्टम के दौरान लिए गए सभी सैंपलों को जांच के लिए मधुबन भेज दिया गया है।

बलात्कार की पुष्टि एफएसएल जांच के बाद:
मेवात के सिविल सर्जन डा. बीके राजौरा ने बताया कि लड़की का पोस्टमार्टम मांडीखेडा अस्पताल के तीन डाक्टरों की टीम द्वारा किया गया था। लड़की की मौत गला दबने से हुई है। सभी सैंपल सील बंद कर फोरेंसिक जांच के लिए मधुबन भेजे गए हैं। बलात्कार की पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद की जा सकेगी।

रेड डाली गई है: 
पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने कहा कि रविवार को घासेडा गांव के ग्रामीण विधायक जाकिर हुसैन के साथ मिले थे। उन्हें मामले की जांच निष्पक्ष तथा त्वरित कराने का आश्वासन दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में रेड डाली गई है। लेकिन सभी आरोपी घटना के बाद से ही फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed