बीटेक की छात्रा को गोली मारकर लूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने बीटेक की छात्रा से 40 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर एक बदमाश ने उसे गोली मार दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से आगरा की रहने वाली सुरभि वर्मा ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज कॉलेज से बीटेक कर रही है। वह नॉलेज पार्क स्थित कौशिक रेजीडेंसी में रहती है।
ये है पूरी कहानी
फीस जमा करने के लिए मंगलवार सुबह सुरभि अपने दोस्त गौरव के साथ जगत फार्म स्थित सिंडीकेट बैंक के एटीएम पहुंची। उसने मशीन से 50 हजार रुपये निकाले, जिसमें से 10 हजार रुपये गौरव को दे दिए।
इसके बाद दोनों हॉस्टल की ओर जा रहे थे। इस बीच नॉलेज पार्क-2 स्थित ईशान इंस्टीट्यूट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा दिखाकर सुरभि से 40 हजार रुपये लूट लिए।
इस दौरान जब छात्रा ने लूट का विरोध किया, तो एक बदमाश ने उस पर फायर कर दिया। गोली सुरभि के पैर में लगी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास से लोग वहां पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई।