फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drunk car climbing on Tully, SP leader dividers

नशे में टल्ली सपा नेता ने डिवाइडर पर कार चढ़ाई

Sat, 12 Apr 2014 01:10 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 12 Apr 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
Drunk car climbing on Tully, SP leader dividers

नेहरू नगर फ्लाई ओवर पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़ते हुए विद्युत पोल से टकरा गई। कार पोल को तोड़ती हुई शिलान्यास पत्थर से टकराकर रुकी। कार पर सपा पार्टी का स्टीकर लगा था।

विज्ञापन


कार चालक स्वयं को सपा नेता बता रहा था। हादसे के बाद कार सवार दो युवक हाथों में शराब की बोतल लिए फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। तेज रफ्तार कार की टक्कर से विद्युत पोल भी उखड़कर दूर जा गिरा।
विज्ञापन


एसएचओ यतेश पुनिया ने बताया कि सेक्टर-23 निवासी प्रिंस यादव और रामनगर निवासी वैभव दो अन्य साथियों के साथ नेहरूनगर फ्लाई ओवर से होली चाइल्ड चौराहे की ओर जा रहे थे। कार को प्रिंस चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी शराब के नशे में थे। तेज गति होने के कारण कार डिवाइडर पर चढ़ गई। कार ने डिवाइडर पर लगे विद्युत पोल और शिलान्यास पत्थर को भी तोड़ दिया। मौके पर पब्लिक-मीडिया के पहुंचने पर तो नशे में धुत युवक खुद को सपाई बताकर रौब जमाने लगे।

इससे ओवरब्रिज पर जाम लग गया। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दो युवक निकल भागे, जबकि दो को पुलिस ने धर दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed