{"_id":"998b803304f6d4f9a7d95150a2de4fc2","slug":"girl-raped-by-magical","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को अगवा कर तांत्रिक ने 5 महीने तक किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को अगवा कर तांत्रिक ने 5 महीने तक किया रेप
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 14 Jun 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारे कष्ट दूर करने का झांसा देकर एक तांत्रिक ने पहले घर आना-जाना शुरू किया, फिर दोस्तों संग चार जनवरी 2014 को दलित युवती को विजयनगर से कार में अगवा कर लिया। उसे बुलंदशहर और खुर्जा में अलग-अलग जगह बंधक बनाकर रखा, मारपीट की और तांत्रिक ने 5 माह तक रेप किया।
विज्ञापन
युवती किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर गाजियाबाद पहुंची। बृहस्पतिवार रात युवती ने सीओ प्रथम से शिकायत की। सीओ के निर्देश पर विजयनगर थाने में तांत्रिक और दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाना और रेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी भागे हुए हैं।
विज्ञापन
युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी मां बीमार रहती है। भाइयों और पिता में झगड़ा रहता है। परेशान होकर पड़ोसी महिला शबाना ने उसे नसीर नामक व्यक्ति से मिलवाया। नसीर ने उसकी तांत्रिक रहमान निवासी खुर्जा से मुलाकात कराई। तांत्रिक का उनके घर आना जाना हो गया।
विज्ञापन
तांत्रिक ने उसे झांसा दिया कि उसकी मां की बीमारी भी दूर हो जाएगी और पारिवारिक कलह भी। इसी साल चार जनवरी को बहाने से घर से बुलाकर तांत्रिक ने उसे रुमाल सुंघाकर बेहोश कर तीन अन्य साथियों के साथ अगवा कर लिया। उसे बुलंदशहर और खुर्जा इलाके में ले गए।
वहां उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। उसके साथ तांत्रिक ने रेप किया। विरोध करने पर पिटाई की जाती थी। चार जून को तांत्रिक, उसकी पत्नी घर पर नहीं थे, इस दौरान वह मौका पाकर वहां से भाग आई।