फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl raped after marriage proposal in gurugram

लव, प्यार, इंकार अब एफआईआर, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Thu, 23 Mar 2017 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 23 Mar 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
girl raped after marriage proposal in gurugram
- फोटो : BBC

दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने जान पहचान के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। फरीदाबाद पुलिस की ओर से दर्ज की गई जीरो एफआईआर पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली निवासी एक युवती की उत्तराखंड के पौड़ी निवासी संदीप से तीन साल पहले जान पहचान हुई थी। पुलिस के अनुसार, संदीप फरीदाबाद में एक होटल में कुक का काम करता है। इसी होटल में युवती भी काम करती थी।
विज्ञापन


दोनों की जान पहचान जल्द ही दोस्ती में बदल गई। बाद में दोनों फरीदाबाद में एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। पीड़िता का कहना है कि दोस्ती होने के बाद संदीप उसे गुरुग्राम लेकर आया और पहली बार सिविल लाइन एरिया में एक होटल में दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने दिल्ली और फरीदाबाद में भी कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब शादी करने से इंकार कर रहा है। जांच अधिकारी ने बताया कि युवती ने फरीदाबाद पुलिस को शिकायत दी थी। इस पर मामला गुरुग्राम का होने पर फरीदाबाद थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर गुरुग्राम पुलिस को भेज दिया था।


इसी आधार पर मंगलवार की शाम आरोपी संदीप पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी के अनुसार युवती की मेडिकल जांच के बाद जज के सामने बयान दर्ज करा दिए गए हैं। इस मामले में आरोपी संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed