फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl of fourth standard revealed this when school was teaching about good touch and bad touch

जब दी जा रही थी गुड टच-बैड टच की जानकारी तब मासूम ने खोला ऐसा राज कि उड़ गए सबके होश

Fri, 09 Mar 2018 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 09 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
girl of fourth standard revealed this when school was teaching about good touch and bad touch

सरकारी स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला उस वक्त उजागर हुआ जब स्कूल में बाल कल्याण विभाग द्वारा गुड टच- बैड टच की जानकारी दी जा रही थी।

विज्ञापन


इस दौरान छात्रा ने आपबीती स्कूल प्रधानाचार्या को बताई। प्रधानाचार्या व बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों ने जब छात्रा की आपबीती सुनी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


इसके बाद स्कूल प्रधानाचार्या ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया और छात्रा को बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों की निगरानी में मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बाल कल्याण विभाग द्वारा छात्राओं को गुड टच-बैड टच के प्रति जागरुक किया जाता है। इसके साथ ही उन्हें अपने साथ हुए गलत कार्यों के लिए भी आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

प्रधानाचार्या को बताई आपबीती

बुधवार को बाल कल्याण विभाग द्वारा उक्त सरकारी स्कूल में छात्राओं को इस विषय पर जागरूक  किया जा रहा था कि चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा उठी और दौड़ कर प्रधानाचार्या के पास पहुंची। इस दौरान उसने प्रधानाचार्या को आपबीती बताई।

प्रधानाचार्या ने इसकी शिकायत पुलिस को देकर मामला दर्ज कराया। महिला एवं बाल कल्याण विभाग की चेयरमैन शकुंतला ढुल ने बताया कि विभाग की तरफ से प्रत्येक महीने 18 कैंप सरकारी स्कूलों में लगाए जाते हैं।

इसी का नतीजा है कि छात्राओं के साथ हो रहे गलत व्यवहार के प्रति वह आवाज उठाने लगे हैं। इससे पहले भी अनेक छात्राओं ने इस तरह के कृत्यों के बारे में अपने परिजनों व स्कूल अध्यापकों को बताया जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराकर आरोपियों को उनके कृत्य की सजा दिलाई गई है।

बता दें कि इससे पहले 4 मार्च को सेक्टर-15 थाना क्षेत्र के थ्री स्टार होटल के बाथरूम में चार वर्षीय नाबालिग के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की थी।

क्या है गुड और बैड टच

इस बारे में न केवल बच्ची ने अपने परिजनों को बताया बल्कि आरोपी को भी पहचान लिया जिसके चलते उसे पुलिस में मामला दर्ज कर गिरफ्तार करवाया गया।

21 फरवरी को गांव महचाना में 7वीं कक्षा की छात्रा के साथ उसी के सहपाठी ने छेड़छाड़ की थी। आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया था जिसका विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट की थी।

10 जनवरी को भवानी एन्क्लेव क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की उसके परिचितों ने जबरन शादी करवा दी थी। किशोरी से उसके देवर व ससुर ने छेड़छाड़ की थी। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। इस पर उसने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। 

ये हैं गुड टच 
- स्नेह पूर्वक सिर पर हाथ रखना 
- स्नेह पूर्वक गाल सहलाना 
- एक दूसरे से हाथ मिलाना 
- स्नेहपूर्वक अभिभावकों जैसे गले लगाना 
ये हैं बैड टच 
- किसी भी व्यक्ति द्वारा छाती पर हाथ रखना 
- प्राइवेट पार्ट को छूना 
- होठों पर चुंबन करना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed