{"_id":"58f79af54f1c1b19744737d3","slug":"girl-molested-by-youngmen-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में अकले पाकर मनचलों ने युवती के साथ की ये हरकत, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते में अकले पाकर मनचलों ने युवती के साथ की ये हरकत, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 19 Apr 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से निकली युवती को रास्ते में रोक दो मनचलों ने फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। युवती ने विरोध किया तो मनचलों ने उसे सरेआम दबोच लिया और छेडख़ानी करने लगे। युवती ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
सेक्टर 55 थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती के साथ यह वारदात सोमवार को दोपहर बाद घटी। युवती के मुताबिक उसके परिवार वाले खेतीबाड़ी का काम करते हैं।
विज्ञापन
सोमवार को परिवार के सभी सदस्य खेत पर गए हुए थे। घरेलू काम निपटाने के बाद वह परिवार वालों का खाना लेकर खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में अनीश और एक अन्य युवक ने उसको जबरन रोक लिया। दोनों उस पर अश्लील फब्तियां कसने लगे। उसने विरोध किया दबोच कर सरेआम अश्लील हरकत करने लगे।
विज्ञापन
युवती का शोर सुन आस पास काम कर रहे लोग मदद को दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मामले की जांच कररही महिला थाने की एएसआई जगवती ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।