{"_id":"78f34ca54e6cd7488c45321f782b6560","slug":"girl-kidnapped-by-uncle-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप ने बेटी और मामा ने भांजी का किया अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप ने बेटी और मामा ने भांजी का किया अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद/ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 12 Oct 2014 07:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित जीवन नगर में एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी और उसके दो बच्चों को अगवा कर लिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जीवन नगर निवासी नूर निशा ने बताया कि स्थानीय निवासी खुर्शीद के साथ उसका दूसरा विवाह हुआ था, लेकिन पिछले कुछ समय से उसकी अपने पति से नहीं बन रही थी।
विज्ञापन
कई बार आरोपी नूर को धमकी देता था कि वह उसके बच्चों को नुकसान पहुंचाएगा। नूर ने बताया कि कुछ दिन से उसकी बेटी असिया और उसके दो बेटे साकीर और साहीन यहां रहने आए थे। शुक्रवार रात तीनों बाहर घूमने गए थे। इसके बाद वह लौटे नहीं।
विज्ञापन
नूर ने आरोप लगाया कि खुर्शीद और उसके अन्य साथी जावेद, इकबाल, फकरूद्दीन, बसरूद्दीन ने तीनों का अपहरण किया है। क्योंकि इसके बाद से खुर्शीद और उसके अन्य साथी भी लापता है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई जाकिम खान ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है।
कलयुगी मामा ने किया भांजी का अपहरण
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा स्थित नंगला श्रीगोपाल गांव में रुपये उधार नहीं मिलने पर कलयुगी मामा ने अपनी भांजी का अपहरण कर लिया। पीड़ित पिता द्वारा अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
नंगला श्रीगोपाल निवासी राजकु मार उर्फ लाला ने मामला दर्ज कराया है बेटी सुनीता (11 ) शुक्रवार सुबह स्कूल के लिए घर से निकली थी। रास्ते में ही बुलंदशहर के छतारी के बीखूपुर निवासी उसके मामा राहुल उसे अगवा करके ले गया है।
राजकुमार ने आरोप लगाया है कि उसके साले राहुल ने एक माह पूर्व उससे 50 हजार रुपये मांगे थे लेकिन वह उसे रुपये नहीं दे पाया था। इसी बात को लेकर वह उससे नाराज था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।