रेप के बाद युवती की हत्या, लाश के साथ की दरिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एनसीआर में रेप की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। एक बार फिर रेप और हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैली गई है।
मोदीनगर में एक युवती की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। सीने पर गोली मारने के साथ चुन्नी के फंदे से गला दबाया गया।
इसके अलावा मृतका का माथा धारदार हथियार से काट दिया गया। युवती का थाना क्षेत्र के गंगनहर रेगुलेटर के पास से मिला है।
लाश देख दंग रह गए लोग
पुलिस का कहना है कि शव 10 दिन पुराना लग रहा है। हत्या करने के बाद शव गंगनहर में फेंका गया था, जो तैरता हुआ रेगुलेटर तक पहुंचा है। यह भी हो सकता है कि मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा हो।
बुधवार सुबह गंगनहर में सोनिया विहार रेगुलेटर के पास प्लास्टिक के बोरे में युवती की लाश होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बोरे को बाहर निकाला तो युवती की लाश देख दंग रह गए। सीने पर गोली मारी गई थी।
गर्दन पर चुन्नी का फंदा था और आधा माथा धारदार हथियार से काट रखा था। हत्या के बाद लाश को प्लास्टिक की बोरी में भरकर गंगनहर में फेंका गया। पहचान के लिए पुलिस ने ग्रामीणों को बुलाया लेकिन शिनाख्त नहीं हुई।
कौन है यह युवती
एसओ राजेश भारतीय का कहना है कि लाश 10 दिन पुरानी लग रही है। संभावना है कि मेरठ की ओर से गंगनहर में लाश बहकर रेगुलेटर तक पहुंची है। पुलिस संबंधित थानों को सूचना कर शिनाख्त में जुटी है।
लाश की सूचना पर मुरादनगर रेलवे रोड से लापता महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और लाश के बाहर निकाले जाने तक चर्चा लापता महिला की लाश की रही, लेकिन बाद में लाश देखने पर परिजनों ने अपने परिवार की महिला बताने से इनकार कर दिया।
युवती के हाथ में कलावा बंधा था। शादीशुदा होने का कोई प्रूफ नहीं मिल सका है। काले कलर की सलवार पूरी तरह फटी हुई थी। ऊपर हल्के पीले रंग का सूट है।
कहीं ये ऑनर किलिंग तो नहीं?
जिस तरह लाश की हालत है। कपड़े फटे होने से रेप की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होगी। -राजेश भारतीय एसओ निवाड़ी।
सीओ मोदीनगर रामनयन यादव ने कहा कि रेप की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। फिलहाल अभी तक जांच में मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा लग रहा है। असलियत जानने के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।