{"_id":"40f3f00dfbf9c5a943483a2905d91039","slug":"girl-escapes-from-hostage-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन तक बंधक बनाकर युवती से की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 दिन तक बंधक बनाकर युवती से की छेड़छाड़
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 26 Jun 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के दनकौर के एक गांव से अपहृत हुई 16 वर्षीय किशोरी बदमाशों के चंगुल से भाग निकली।
विज्ञापन
रास्ते में उसने फोनकर परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन उसे दिल्ली ले आए। परिजनों की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पीड़ित नौंवीं कक्षा की छात्रा है और 15 दिन पहले उसका अपहरण कर लिया गया था। छात्रा के पिता का कहना है कि 10 जून को उनकी बेटी बिलासपुर कस्बे में किसी काम से गई थी।
वहां से घर पैदल लौट रही थी। उसी समय कार सवार कुछ बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। शाम तक जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पता नहीं चलने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
बुधवार को बदमाशों के चंगुल से छूटी छात्रा ने बताया कि अपहरणकर्ता पड़ोस के गांव के रहने वाले हैं और उन्होंने उसे बांधकर रखा था।
पीड़िता ने बताया कि रोज उसके साथ मारपीट और अभद्रता की जाती थी। बदमाशों ने अपहरण की वजह नहीं बताई। पुलिस ने तीन के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि किशोरी बरामद हो गई और जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।