{"_id":"cd4fe76f2fe6eb9aa2d0f279b731d69f","slug":"girl-being-kidnapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकली थी ट्यूशन के लिए, वापस नहीं लौटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निकली थी ट्यूशन के लिए, वापस नहीं लौटी
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 26 Feb 2014 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में घर से ट्यूशन के लिए निकली छात्रा के संदिग्ध स्थिति में गायब होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांधीनगर में रहने वाले एक परिवार की 15 वर्षीय लड़की सेक्टर-14 के एक निजी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। मंगलवार की शाम को छात्रा घर से ट्यूशन के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने छात्रा की खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। देर रात परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ज्योति पार्क में रहने वाले दसवीं के एक छात्र से उसकी जान-पहचान थी।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि छात्र भी घर से गायब है। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने छात्र के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।