फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghaziabad two year old friend of woman viral her private photos, send also to her husband

गाजियाबादः दो साल पुराने दोस्त ने महिला का जीना किया दुश्वार, वायरल की निजी तस्वीरें, पति को भी भेजीं

Thu, 29 Oct 2020 04:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 29 Oct 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad two year old friend of woman viral her private photos, send also to her husband
फाइल फोटो

गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने दोस्त पर उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि कृष्णा नगर दिल्ली निवासी दोस्त पुनीत हांडा ने उनकी तस्वीरें न सिर्फ वायरल कीं, बल्कि पति को भेज दीं। नजरअंदाज करने पर आरोपी ने उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसा किया।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाली महिला का कहना है कि वर्ष 2018 में उनकी मुलाकात कृष्णा नगर दिल्ली निवासी पुनीत हांडा से हुई थी। दोनों आपस में दोस्त बन गए और एक-दूसरे से मिलने लगे। इस दौरान पुनीत ने उनकी निजी तस्वीरें धोखे से अपने पास रख लीं।
विज्ञापन


आरोप है कि समय बीतने पर पुनीत हांडा ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया और बात न करने पर दोनों की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, पुनीत उनके पति व बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि एक दिन पुनीत हांडा ने उनके हाथ की फोटो व्हास्टएप और फेसबुक पर डाल दी। अन्य तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी जबरन उनके साथ संबंध रखता रहा। इसके बाद आरोपी ने उनके घर के ऊपर किराए पर घर ले लिया, जिसके बाद से उनका घर से निकलना भी दुश्वार हो गया।


पूर्व में शिकायत करने पर मांग ली थी माफी
पीड़िता का कहना है कि अगस्त 2019 में उन्होंने पुनीत के खिलाफ शिकायत दी लेकिन उसने माफी मांगकर मामला निपटा दिया। इसके बाद भी वह उन्हें परेशान करता रहा। उसकी हरकतों से तंग आकर उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया। इसके बाद पुनीत हांडा ने उनकी निजी तस्वीरें उनके पति को भेज दीं। इतना ही नहीं, आरोपी ने उनका रास्ता भी रोकना शुरू कर दिया। आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed