{"_id":"37069e7764342b53dc0be85456feb11f","slug":"german-technology-will-illuminate-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां पलक झपकते ही चोरी हो जाती हैं कारें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यहां पलक झपकते ही चोरी हो जाती हैं कारें
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 29 May 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैशाली मेट्रो स्टेशन के बाहर वाहन पार्क करना खतरे से खाली नहीं है। स्टेशन के बाहर खड़े वाहनों को चोर कभी भी उड़ा सकते हैं।
विज्ञापन
बुधवार को मेट्रो स्टेशन के बाहर से एक और वाहन चोरी हो गया। इस मामले में थाना इंदिरापुरम पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
इंदिरापुरम निवासी अंशू पवार की बेटी लक्ष्मी नगर में कोचिंग करती है। बुधवार सुबह वह बेटी को कार से मेट्रो स्टेशन छोड़ने आए थे।
स्टेशन के बाहर कार पार्क कर जल्दबाजी में बेटी को अंदर तक छोड़ने चले गए। जब लौटे तो कार गायब थी। उन्होंने थाना इंदिरापुरम में शिकायत दी है।
यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले मेट्रो स्टेशन के बाहर वाहन चोरी हो चुके हैं। एसएचओ राशिद अली ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। इसके साथ ही वाहन चोर गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिया गया है।
उधर, मेट्रो स्टेशन की अंडरग्राउंड पार्किंग का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। पार्किंग निर्माण का काम लटकता जा रहा है और मेट्रो की वर्तमान पार्किंग में जगह कम है। वाहन बाहर पार्क करना मजबूरी है।
विज्ञापन