होटल के कमरे में मृत मिला जर्मन नागरिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित पांच सितारा होटल में एक बुजुर्ग जर्मन व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं और न ही मौत के कारणों का पता लगा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।
पुलिस ने जर्मन एंबेसी को सूचना दे दी है। कालकाजी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मीटिंग में नहीं पहुंचे तो हुआ खुलासा
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जर्मन नागरिक एगवर्ट (72) 27 मई को बिजनेस वीजा पर भारत आए थे और वह नेहरू प्लेस स्थित इरोज होटल में कमरा नंबर-803 में ठहरे हुए थे।
शनिवार सुबह उन्हें किसी मीटिंग में जाना था। जब वह मीटिंग में नहीं पहुंचे और मोबाइल पर कोई जवाब नहीं मिला तो होटल कर्मचारी ने उनके कमरे में जाकर देखा। वह कमरे में मृत पड़े हुए थे।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. करुणाकरन का कहना है कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि एगवर्ट की स्वाभाविक मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम से ही खुलासा होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एगवर्ट हर पांच-छह महीने में भारत आते रहते थे और वह इरोज होटल में ही ठहरते थे।